Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़husband does not bathe he bathed only six times in 40 days I do not want to live with him wife reached her parent house

नहाता नहीं है पति, 40 दिन में सिर्फ छह बार नहाया, मुझे नहीं रहना साथ, परेशान होकर मायके पहुंची पत्नी

  • यूपी के आगरा में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। महिला ने बताया कि उसके पति ने शादी के 40 दिन बाद तक केवल छह बार ही नहाया है। उसके साथ नहीं रहना।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, आगरा, प्रमुख संवाददाताSat, 14 Sep 2024 03:37 PM
share Share

यूपी के आगरा में पति-पत्नी के बीच झगड़े का एक दंग हर देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने पति को लेकर जो खुलासे किए उसे सुनकर सभी चौंक गए। महिला ने बताया कि शादी को चालीस दिन हुए थे। पति सिर्फ छह बार नहाया। यह देख पत्नी के होश उड़ गए। वह मायके चली गई। पुलिस से शिकायत की। आरोप दहेज उत्पीड़न का था। काउंसलिंग में विवाद की असली वजह सामने आई। अगली तारीख पर पति-पत्नी को बुलाया गया है। समझौते के प्रयास किए जाएंगे। पत्नी का कहना है कि पति रोज नहाएगा तभी साथ रहेगी। वह ऐसे गंदे इंसान के साथ कैसे रह ले जो नहाता ही नहीं है।

युवती पूजापाठ वाली है। प्रतिदिन सुबह नहाकर पूजा करती है। ससुराल पहुंची तो उसने ऐसा ही किया। उसने देखा कि पति बाथरूम में जाता है। हाथ-पैर धोकर बाहर निकल जाता है। बालों पर पानी का हाथ फेर लेता है। इसे पालिश कहता है। बोलता है कि नहाने का मन नहीं। ऐसे ही पालिश करके पूजापाठ भी करता है। उसने पति को टोका। उससे कहा कि नहाकर ही पूजा होगी। वह भगवान को छूने तक नहीं देगी। उसके घर ऐसा नहीं होता था। प्रतिदिन नहाकर ही पूजा होती है। चाहें जितनी सर्दी पड़े। आरोप है कि इस पर पति ने उसे उल्टा सीधा बोल दिया। कहा कि वह जैसे रहता था वैसे ही रहेगा। 

किसी के कहने पर चौबीस घंटे बाथरूम में नहीं बैठा रहेगा। उसे ऐसे ही नहाने की आदत है। उससे कोई बदबू नहीं आती। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी मायके चली गई। उसने मायके वालों को विवाद की वजह बताई तो युवती के घरवाले भी हैरान रह गए। कुछ लोगों ने इस बात पर उसका मजाक भी बनाया। नहाने के विवाद में मामला इतना बढ़ गया था कि पति ने पत्नी से साफ कह दिया था जो किया जाए कर ले। वह तो अपने तरीके से ही जीएगा। पुलिस अब इस मामले को सुलझाएगी। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कराई जाएगी। नहाने के फायदे बताए जाएंगे। कोशिश रहेगी कि पति रोज नहाए। ताकि घर में रार नहीं हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें