वट सावित्री व्रत आज की जाएगी अखंड सौभाग्य की कामना
Hathras News - फोटो 39 आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी। वट सावित्री व्रत आज की अखंड सौभाग्य की कामनावट सावित्री व्रत आज की अखंड सौभाग्य की कामनावट सावित्री व्रत आज की अ

फोटो 39 आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी। वट सावित्री व्रत आज की जाएगी अखंड सौभाग्य की कामना वट वृक्ष की परिक्रमा के साथ महिलाएं लेगी वन भोज का आंनद दानपुण्य के साथ बहेगी भक्ति की बयार, काफी श्रध्दालु जाएंगे गंगा घाटों के लिए हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। जेष्ठ कृष्ण पक्ष की आमावस्या को वट अमावस्या कहा जाता है। इस बार आमावस्या सोमवार को है। इसलिए सोमवती आमावस्या भी है। सोमवार को वट अमावस्या के मौके पर महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखेगी। वट वृक्ष की परिक्रमा कर वन भोज का महिलाएं आंनद लेंगी। दान पुण्य के साथ भक्ति की बयार बहेगी। काफी संख्या में श्रध्दालु गंगा घाटों के लिए रवाना होंगे।
शाम मंदिरों में विशेष श्रंगार किए जाएंगे। ब्रज की द्वार देहरी कहे जाने वाले हाथरस में हर रोज घंटे धडियाल के साथ भोर होती हैं। सोमवार को वट अमावस्या व सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है। सोमवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर अमावस्या की शुरुआत होगी जो कि अले 27 मई सुबह आठ बजकर 31 मिनट तक रहेगी। वट अमावस्या पर बुधादित्य योग, भव्यांश योग आदि का शुभ संयोग बन रहा है। वट अमावस्या के मौके पर महिलाएं वट वृक्ष की सूत लपेटने के साथ सात बार या 11 बार परिक्रमा करेंगी। सावित्री व सत्यभान की कथा का श्रवण करेंगी। इसी के साथ वन भोज का आंनद लेंगी। सोमवती अमावस्या के मौके पर काफी संख्या में श्रध्दालु गंगा घाटों के लिए रवाना होंगे। वहीं शहर के देवालयों में भक्ति की बयार बहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।