Spiritual Gathering Promotes Love Humility Compassion and Non-Violence at Sawan Kirpal Ruhani Mission हमें अपना जीवन प्रेम, नम्रता, करुणा व अहिंसा से जीना चाहिए, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsSpiritual Gathering Promotes Love Humility Compassion and Non-Violence at Sawan Kirpal Ruhani Mission

हमें अपना जीवन प्रेम, नम्रता, करुणा व अहिंसा से जीना चाहिए

Hathras News - हमें अपना जीवन प्रेम, नम्रता, करुणा व अहिंसा से जीना चाहिएहमें अपना जीवन प्रेम, नम्रता, व अहिंसा से जीनाहमें अपना जीवन प्रेम, नम्रता, व अहिंसा से जीना

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसMon, 26 May 2025 12:05 AM
share Share
Follow Us on
हमें अपना जीवन प्रेम, नम्रता, करुणा व अहिंसा से जीना चाहिए

हमें अपना जीवन प्रेम, नम्रता, करुणा व अहिंसा से जीना चाहिए सावन कृपाल रुहानी मिशन शाखा आश्रम पर हआ सत्संग का आयोजन हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग हाथरस पर साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। सत्संग ऑडियो वीडियो के माध्यम से परम संत कृपाल सिंह महाराज ने फ़रमाया। महाराज जी ने समझाया कि एक पिता एकस के हम बालक अर्थात इस भौतिक संसार में हम जितने भी जीव हैं। सभी उसी पिता पर्मेश्वर की ही संताने हैं। महाराज ने आगे फ़रमाया कि हे इंसान तू अपने आप को जान तू इस संसार में क्यों आया है।

तेरी वास्तविक पहिचान क्या है। महाराज द्वारा बताया गया कि हम वास्तव में मन नहीं, शरीर नहीं बल्कि आत्मा हैं। हमारी आत्मा चेतन हैं। और उस प्रभु का ही एक अंश है। हम इसी जन्म में जीते जी प्रभु को जान सकते हैं। प्रभु में लीन हो सकते हैं। महाराज ने आगे समझाया कि जब हम किसी ऐसे गुरु की संगत में जाते हैं जो स्वयं प्रभु से एकमेक हों। तो ऐसे संत सतगुरु हमें नाम दान रूपी अनमोल दात देकर हमारे दिव्य चक्षु को खोल देते हैं। प्रभु के नूरी स्वरूप के अंतर में दर्शन करा देते हैं। इसी श्रृंखला में मिशन के प्रमुख व विश्व आध्यात्मिक सतगुरू परम संत राजिंदर सिंह महाराज द्वारा सत्संग प्रस्तुत किया गया। बताया कि हमें अपना जीवन प्रेम, नम्रता, करुणा व अहिंसा से जीना चाहिए। इंसान होने के नाते संसार की उस हर वस्तु, जीव से प्रेम करना चाहिए। जिसे स्वयं प्रभु ने बनाया है। आज के दिन आश्रम पर बच्चों के लिए बाल सत्संग व जरूरतमंदो हेतु निशुल्क एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। जिसमें विभिन्न रोगों से ग्रसित लोगों का उपचार किया गया। लंगर प्रसादी का आयोजन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।