पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज
Hardoi News - सुरसा, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज के लिए एक महिला को उसके ससुरालियों ने घर से भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति समेत पांच लोगों पर मु

सुरसा। अतिरिक्त दहेज के लिए एक महिला को उसके ससुरालियों ने घर से भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। सुरसा ब्लॉक के गांव दहिंती सल्कूपुर निवासी विनीता ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले कोतवाली शहर के भिठारी गांव निवासी विनय कुमार से हुई थी। इसमें युवती के पिता ने लगभग तीन लाख खर्च किया था। शादी के बाद पति विनय, सास नाम अज्ञात, ससुर सालिकराम, ननद शिल्पी, संध्या ने अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मायके पक्ष ने असमर्थता जताई तो ससुरालीजनों ने प्रताड़ित कर घर से भगा दिया।
कहा कि बिना बाइक लिए आने पर जान से मार देंगे। थानेदार रमेश सिंह सेंगर ने बताया कि अभियोग दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।