Suspicious Death of Retired Soldier in Sawajpur Raises Murder Suspicions रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsSuspicious Death of Retired Soldier in Sawajpur Raises Murder Suspicions

रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Hardoi News - सवायजपुर के एक रिटायर फौजी अरविन्द वाजपेयी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। अरविन्द ने दो साल पहले एक युवक को उधार पैसे दिए थे, जिसे वापस पाने में परेशानी हो रही थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईSat, 17 May 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

सवायजपुर। सवायजपुर कस्बे के एक रिटायर फौजी की संदिग्ध हालात मौत हो गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। सवायजपुर कोतवाली के कस्बा निवासी रिटायर फौजी अरविन्द वाजपेयी ने करनपुरवा के युवक को दो साल पहले साढ़े तीन लाख उधार दिए थे। कई बार रुपये मांगे पर युवक ने फसल में नुकसान की बात कहकर टाल दिया। पैसे न मिलने से अरविन्द परेशान रहता था। भाई सोनू ने बताया कि शुक्रवार को करीब पांच बजे उनकी मां ने अरविन्द को खरबूजा खाने को दिया। उसके बाद अरविन्द ने अपने भतीजे से करनपुरवा बाइक से छोड़ने को कहा।

सोनू ने बताया कि रात 8:30 बजे गांव के किसी व्यक्ति ने उसको सूचना दी कि उसके भाई अरविन्द को कुछ हो गया है, जब वह करनपुरवा पहुंचे तो युवक के घर के पास पेड़ के नीचे अरविंद मृत अवस्था में पड़े थे। अरविन्द की शादी 23 साल पहले रजनी से हुई थी। इनके एक आठ साल का बेटा देव और पांच साल की बेटी मानवी है। सवायजपुर कोतवाली प्रभारी प्रेमसागर सिंह ने बताया कि नेचुरल डेथ है। परिजनों के कहने पर पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। अभी तक कोई प्रार्थना पत्र पत्र नहीं मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।