Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़हरदोईEmergency Siren in Bank Triggered by Rat in Shahabad

हरदोई में देर रात में चूहे ने बजा दिया बैंक का सायरन, उड़ी थाना पुलिस की नींद

हरदोई के शाहाबाद कस्बे में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में रात एक बजे इमरजेंसी सायरन बजने लगा। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चूहे ने सायरन का तार काट दिया था। इसके कारण पुलिस को चोरी की आशंका हुई, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईWed, 11 Sep 2024 04:59 AM
share Share

हरदोई, संवाददाता। शाहाबाद कस्बे में स्थित बैंक में रात एक बजे अचानक इमरजेंसी सायरन बजने लगा। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक छानबीन की। पता चला कि चूहे ने सायरन बजा दिया है।

शाहाबाद क्षेत्र में बस अड्डा के पास स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में मंगलवार रात 1:00 बजे अचानक सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज सुनकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बैंक के चारों तरफ पुलिस ने खेराबंदी कर ली। बैंक का गेट बंद होने के कारण तत्काल कैशियर को बुलाया गया। बैंक गेट का ताला खोलकर अंदर छानबीन की गई।

घंटे भर हुई छानबीन में पता चला की चूहे ने इमरजेंसी सायरन का तार काट दिया, जिसकी वजह से सायरन बजाना शुरू हो गया। घटना को लेकर पुलिसकर्मी भी परेशान हुए। आशंका यह हुई कि बैंक में कहीं चोरी की वारदात तो नहीं हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें