Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़हापुड़Tiranga Awareness Rally Organized at AKP PG College Hapur

छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली

-एकेपी पीजी कॉलेज में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान चलायामें हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान चलाया फोटो संख्या-11 नंबर हापुड़, संवाददाता। एकेपी प

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Tue, 13 Aug 2024 01:59 PM
share Share

एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सभी स्वयंसेविकाओं ने स्वर्ग आश्रम रोड पर हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर और कार्यक्रम अधिकारी डॉ सर्वेश कुमारी ने तिरंगा प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी में विभिन्न देशभक्ति के नारों द्वारा लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा, तिरंगा हमारी शान है भारत की पहचान है, घर घर तिरंगा लहराएगा हर दिल में खुशियां लाएगा। प्राचार्या प्रो.साधना तोमर ने बताया कि दुनिया के हर स्वतंत्र राष्ट्र का अपना ध्वज होता है। यह एक स्वतंत्र देश का प्रतीक है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज को उसके वर्तमान स्वरूप में 22 जुलाई 1947 को आयोजित संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था। डॉ सर्वेश कुमारी ने कहा कि तिरंगा हम सभी के दिलों में बसता है। यह हमारे देश के प्रति हम सभी की भावनाओं का एक प्रतीक चिन्ह है। प्रो.अरुणा शर्मा और डॉ मीनू कश्यप का सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें