Notification Icon

किशोर को हाफिजपुर पुलिस ने किया बरामद

परिजन ने पुलिस का आभार व्यक्त किया था किशोर फोटो संख्या 27 हापुड़ संवाददाता। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सांवी से बुधवार को संदिग्ध हालत में गायब ह

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Thu, 19 Sep 2024 05:35 PM
share Share

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सांवी से बुधवार को संदिग्ध हालत में गायब हुए किशोर को पुलिस ने बरामद कर परिजन को सौंप दिया। परिजन ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार ग्राम सांवी निवासी वीरेंद्र शर्मा, का पुत्र दक्ष बुधवार दोपहर को स्कूल से आने के बाद अचानक गायब हो गया था। परिजन ने उसके मिलने के संभावित स्थानों पर किशोर की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इस पर हाफिजपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किशोर के गायब होने की सूचना पर उसकी तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो वह बुलंदशहर के भूड़ चौराहा पर दिखाई दिया। इस पर पुलिस टीम ने उसकी तलाश तेज कर दी। फिर वह वापस हापुड़ की तरफ आता दिखाई दिया। आखिरकार पुलिस ने मुर्शदपुर अंडर पास के पास से किशोर को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी हाफिजपुर आशीष कुमार ने बताया कि किशोर को उसके परिजन को सौंप दिया। किशोर के मिलने पर परिजन में हर्ष की लहर दौड़ गई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें