घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के शोर म
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी पीड़िता व उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि 17 सितंबर को उसका पति रिक्शा चलाने बाहर गया था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला नदीम सैफी उसके घर में घुस आया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गया। पीडि़ता ने बताया कि वह व उसका पति आरोपी नदीम से बहुत डरे हुए हैं। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकमदा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।