दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार, झूठ की होगी दुकान बंद: मुख्यमंत्री नायब सैनी
Hapur News - दिल्ली की जनता झूठ की दुकानों पर लगाएगी ताले, आप ने दस सालों से बोला है झूठ आप ने दस सालों से बोला है झूठ राज्यसभा सांसद के बेटे की शादी में शिरकत करन

गांव सिरोधन में रविवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर के पुत्र वैभव की सगाई में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मोर्य शिकरत करने के लिए पहुंचे। छिजारसी टोल प्लाजा पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इस दौरान गांव सिरोधन छावनी में तब्दील रहा। पांच थानों का पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि आगामी आठ फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले दस सालों से दिल्ली की जनता को झूठ बोलकर राजनीति की है। दिल्ली की जनता से अरविंद केजरीवाल दस सालों से झूठ ही बोला है। जिसके चलते जनता झूठ की दुकानों पर तालें लगाएगी। अरविंद केजरीवाल ने 2025 तक यमुना जी को साफ करने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि 2025 में यमुना की सफाई नहीं की तो वोट मांगने नहीं मांगेंगे। अब मैदान में ऊतर कर प्रत्याशियों के लिए दोबारा से झूठ की राजनीति करने के लिए वोट मांग रहे है। उन्होंने कहा कि बजट देश के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रख कर बनाया गया है।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि लोकसभा में जो बजट पेश हुआ है। वह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया में विकसित राष्ट्र के रूप में जल्द ही स्थापित होने वाला है। भारत माता पूरी दुनिया में विकसित भारत के रूप में स्थापित होने के लिए तेजी के साथ बजट के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। महाकुंभ पर अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के रूप को जनता अच्छे से समझ चुकी है। झूठ की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चलती है। जनता अच्छे से समझ चुकी है।
इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह शिशोदिया, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, गजेंद्र मावी, मनोज गुप्ता, दीपक भाटी, सुयश वशिष्ठ, योगेश शिशोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिला मंत्री विक्रांत शर्मा, अमित कश्यप, रॉकी तोमर, उपेंद्र राणा आदि मौजूद रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।