Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़हापुड़Energy Corporation Issues Notices to 15 Commercial Consumers Over Outstanding Dues

ऊर्जा निगम का तीस लाख रुपये का बकाया, दिया नोटिस

15 बकायेदारों पर है बकाया, ऊर्जा निगम ने जल्द जमा करने की दी चेतावनी जमा करने की दी चेतावनी नोटिस मिलने के बाद बकायेदारों में मचा हड़कंप पिलखुवा, संव

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Thu, 19 Sep 2024 05:32 PM
share Share

ऊर्जा निगम ने 15 व्यावसायिक उपभोक्ताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बकाया जमा नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। निगम का नोटिस मिलने के बाद बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

ऊर्जा निगम का घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया है। समय-समय पर निगम ने सरकार की योजनाएं के तहत बकायेदारों से वसूली करने का प्रयास किया जाता है। कुछ बकायेदार ऐसे भी है जो नोटिस को गंभीरता से नहीं लेते है और बकाया भी जमा नहीं करते है। ऐसे बकायेदारों पर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने एक लाख से अधिक के बकायेदारों को नोटिस भेज कर जल्द से जल्द बकाया जमा करने की चेतावनी दी है। गुरुवार को निगम ने 15 बकायेदारों को नोटिस भेजा है। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि 15 बकायेदारों पर निगम का तीस लाख रुपये बकाया है। नोटिस भेज कर जल्द से जल्द बकाया जमा करने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी जो उपभोक्ता बकाया जमा नही करते है। उपभोक्ताओं के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें