नौका विहार घूमने निकला किशोर लापता, केस दर्ज
Gorakhpur News - गुलरिहा क्षेत्र से एक किशोर, सत्यप्रकाश सिंह, नौका विहार घूमने निकला और लापता हो गया। उसके परिवार ने देर रात पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की है। किशोर का फोन...

गुलरिहा, हिंदुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र से गुरुवार की शाम नौका विहार घूमने निकला एक किशोर लापता हो गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवारजनों ने पुलिस को सूचना दी। गुलरिहा पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर किशोर की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बिहार के पश्चिमी चंपारण ग्राम शिकारपुर निवासी राजेश कुमार गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो कॉलोनी शताब्दीपुरम में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सत्यप्रकाश सिंह (16) गुरुवार की शाम 5:30 बजे नौका विहार घूमने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। आसपास ढूंढने के बाद उसका फोन नंबर कभी चालू और कभी फिर बंद बताने लगा तो पीड़ित ने गुलरिहा पुलिस को लिखित सूचना दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।