Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोरखपुरSuper Flower Moon Sightings in Gorakhpur Despite Missing Penumbral Lunar Eclipse

आज सुपर फूल मून करेगा रोमांचित

चंद्रग्रहण नहीं देख पाएंगे लोग गोरखपुर, निज संवाददाता। अंतरिक्ष में घटित होने वाली खगोलीय

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 17 Sep 2024 09:06 PM
share Share

गोरखपुर, निज संवाददाता। अंतरिक्ष में घटित होने वाली खगोलीय घटनाएं नई जानकारियों के साथ ही रोमांचकारी अनुभव का एहसास भी कराती ही हैं। बुधवार की रात्रि में लोग सुपर फूल मून का नजारा ले सकेंगे। लेकिन उपछाया चंद्र ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।

खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को होने वाला उपछाया चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। क्योंकि इस समय भारत में सुबह का समय हो रहा होगा। ग्रहण का प्रारंभ सुबह 06 बजकर 11 मिनट से और समाप्ति 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस दौरान सूर्योदय के कारण इसे देख पाना मुश्किल होगा। लेकिन जब शाम को पूर्वी आकाश में चंद्रमा उदित होगा, तब खूबसूरत नज़ारा दिखाई देगा, जिसे सुपर मून या फूल मून कहा जाएगा। इस दौरान पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 3 लाख 57 हज़ार 286 किलोमीटर होगी, जो कि अपने कक्षा तल में नजदीकी बिंदु पर होगा, जिसे खगोल विज्ञान की भाषा में पेरिगी कहा जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें