Khorabar Police File Case Against Mithu for Alleged House Intrusion and Harassment घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध पर धमकी, केस दर्ज, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsKhorabar Police File Case Against Mithu for Alleged House Intrusion and Harassment

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध पर धमकी, केस दर्ज

Gorakhpur News - खोराबार हिंदुस्तान संवाद। खोराबार हिंदुस्तान संवाद। घर में घुसकर छेड़खानी करने के आरोपित के खिलाफ खोराबार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आर

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 23 April 2025 07:03 PM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध पर धमकी, केस दर्ज

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। घर में घुसकर छेड़खानी करने के आरोपित के खिलाफ खोराबार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित मिठ्ठू अपनी बहन के यहां रहता है। वह जब भी आता है धमकी देता है।

खोराबार इलाके के एक गांव की महिला ने एसएसपी को पत्र देकर बताया है कि 22 दिसंबर 2024 को शाम करीब 7 बजे मिठ्ठू मुझे घर में अकेला देखकर घुस आया। वह मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गला दबाकर जाने से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि आरोपी मिठ्ठू अपनी बहन के यहां रहता है, गांव में कभी-कभी आता है। जब भी आता है तो धमकी देता है। पीड़िता 9 अप्रैल 2025 को एसएसपी को पत्रक देकर कार्यवाही की मांग की तब जाकर पुलिस मंगलवार की देर-रात आरोपी मिठ्ठू के खिलाफ गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।