पत्नी को खुदकुशी को प्रेरित करने का आरोपित पति गिरफ्तार

गोरखपुर। हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा बुजुर्ग गांव की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 15 May 2021 03:52 PM
share Share

गोरखपुर। हिन्दुस्तान संवाद

चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा बुजुर्ग गांव की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस पति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि सोनबरसा बुजुर्ग गांव निवासी प्रदीप कुमार दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करता था और आत्महत्या के लिए उसे प्रेरित किया। पुलिस ने ममता के शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया। प्रदीप कुमार ने वर्ष 2016 में देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी श्यामलाल की पुत्री ममता (35) से प्रेम विवाह किया था। विवाहिता के पिता पीआरडी जवान हैं।

बीते 8 मई की रात में ममता की अचानक हालत खराब हुई। उसे तरकुलहा मोड़ के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 9 मई की सुबह मौत हो गई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसके शव का अंतिम संस्कार करने लगे। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने अधजली शव को चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें