Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोरखपुरDowry Abuse Case Woman Evicted After Three Years of Marriage in Chauri Chaura

दहेज के लिए घर से निकाला, केस दर्ज

चौरीचौरा की रिया सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके पति, ससुर और सास ने उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। तीन वर्ष पहले उनकी शादी 30 लाख रुपये और जेवरात के साथ हुई थी। अब पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 18 Sep 2024 12:44 PM
share Share

चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाददाता चौरीचौरा क्षेत्र के भोपा बाजार की रहने वाली रिया सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन वर्ष उनके पिता ने लाखों रुपये नगदी व जेवर देकर शादी किया था। लेकिन सास, ससुर और पति मिलकर उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करके घर से निकाल लिया।

रिया सिंह का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व उनकी शादी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के विकल्प खंड निवासी यश राणा पुत्र राणा प्रताप सिंह के साथ संपन्न हुई थी। शादी में उनके पिता ने 30 लाख रुपये नगदी, दो सोने की चेन, दो अंगूठी लड़के को और एक सोने की चेन व अंगूठी उसके पिता को दो अंगूठी सास को दिया गया था। उसे भी पिता द्वारा काफी जेवरात दिया गया था।

ससुराल जाने के कुछ दिन बाद उनकी सास हरीतिया सिंह उनके पति को बरगलाने लगी। इसके बाद ससुर राणा प्रताप सिंह और सभी एकजुट होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

...........

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें