Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCelebration of Gita Jayanti and Mokshada Ekadashi at Gita Press Gorakhpur

गीता जयंती : मंत्रों और भजनों से गुंजायमान रहा गीता प्रेस

Gorakhpur News - गोरखपुर में गीता प्रेस में गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी धूमधाम से मनाई गई। पूजा-अर्चना और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। गीता के उपदेश पर चर्चा करते हुए आचार्य कृष्ण किंकर ने महाभारत की कथा सुनाई,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 12 Dec 2024 01:02 AM
share Share
Follow Us on
गीता जयंती : मंत्रों और भजनों से गुंजायमान रहा गीता प्रेस

गोरखपुर, निज संवाददाता। गीता प्रेस में बुधवार को गीता जयंती व मोक्षदा एकादशी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लीला चित्र मंदिर में पूजा-अर्चना व भजन कीर्तन किया गया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।

गीता प्रेस में सुबह 9.30 बजे अनुष्ठान शुरू हुआ। इसमें भगवान श्रीकृष्ण, व्यासदेव व श्रीमद्भागवत गीता का पूजन-अर्चन वैदिक मंत्रोचारण के बीच हुआ। इसके बाद सामूहिक भजन-कीर्तन हुआ। श्रीमद्भागवत गीता का सामूहिक पाठ आस्था भाव के साथ किया गया। गीता प्रेस के प्रबंधक लालम​णि तिवारी ने बताया कि इस दिन गीता का उपदेश भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था। हर वर्ष गीता प्रेस में यह आयोजन धूमधाम से होता है।

अधर्म और मोह-ममता से घिरे लोगों को राह दिखाता है ‘महाभारत

आठ दिवसीय कथा में बुधवार को वृंदावन के आचार्य कृष्ण किंकर ने महाभारत की कथा सुनाई, जिसे श्रद्धालुओं ने आत्मसात किया। कथा वाचक ने बताया कि गीता जयंती की पावन तिथि पर महाभारत के अद्वितीय प्रसंग का स्मरण करना अत्यंत प्रेरणादायक है। यह प्रसंग न केवल मानवता को धर्म और कर्तव्य का पाठ पढ़ाता है, बल्कि कलियुग में अधर्म और मोह-ममता से घिरे मानवों को सही दिशा में अग्रसर होने का मार्ग भी दिखाता है। महाभारत का युद्ध आरंभ होने से पहले अर्जुन ने अपने बंधु-बांधवों को मारने से इनकार कर दिया और अपने गांडीव को एक ओर रखकर भगवान श्रीकृष्ण से कहा कि वह इस धर्म-संकट से उबरने में उनकी सहायता करें। अर्जुन के इस विषाद ने गीता के दिव्य उपदेश की उत्पत्ति का मार्ग प्रशस्त किया। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को समझाया कि मनुष्य का कर्तव्य केवल धर्म का पालन करना है, न कि मोह और ममता के आवेश में पड़कर अपने कर्मों से विमुख होना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें