BJP Workers Clean Ganga River to Celebrate 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar लोक कल्याण के लिए किये गये कार्य आज भी प्रासंगिक, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsBJP Workers Clean Ganga River to Celebrate 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar

लोक कल्याण के लिए किये गये कार्य आज भी प्रासंगिक

Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। रानी अहिल्याबाई होल्कर के 300 वीं जयंती के स्मृति अभियान मे

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 25 May 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
लोक कल्याण के लिए किये गये कार्य आज भी प्रासंगिक

गाजीपुर, संवाददाता। रानी अहिल्याबाई होल्कर के 300 वीं जयंती के स्मृति अभियान मे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गंगा नदी के किनारे कलक्टर घाट पर साफ सफाई किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के द्वारा धर्म निष्ठा, लोक कल्याण के प्रति कराए गए कार्यों की गूंज आज भी स्थापित एवं प्रासंगिक है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के सभी स्थापत्य प्रेरणा दायक है। निश्चित रूप से देखा जाए तो भारतीय इतिहास में अहिल्याबाई होलकर के बाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व सनातन विरासत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही मजबूत कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, अवधेश राजभर, दयाशंकर पांडेय ,श्याम राज तिवारी ,सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कार्तिक गुप्ता, अविनाश सिंह, हर्षित सिंह, विशाल चौरसिया, शंकर पांडेय, शाश्वत सिंह, सोमेश राय सहित अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।