BJP s Tiranga Yatra Celebrates Success of Operation Sindoor in Ghazipur सेना के शौर्य में निकाली तिरंगा यात्रा, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsBJP s Tiranga Yatra Celebrates Success of Operation Sindoor in Ghazipur

सेना के शौर्य में निकाली तिरंगा यात्रा

Ghazipur News - गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा पेट्रोल पम्प से शुरू होकर गांधी चौराहे पर समाप्त हुई। पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह ने यात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 25 May 2025 02:50 PM
share Share
Follow Us on
सेना के शौर्य में निकाली तिरंगा यात्रा

गाजीपुर (सादात)। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भारतीय सेनाओं के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमापार में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला। जगदीशपुर स्थित पेट्रोल पम्प से शुरू होकर भीमापार बाजार के गांधी चौराहे पर शौर्य तिरंगा यात्रा खत्म हुई। सादात दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पान्डेय के नेतृत्व में निकली यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की आतंकवादी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने अब अगर आतंकवाद जैसी किसी भी गतिविधि को अंजाम दिया तो भारतीय सेना पाक का नामोनिशान मिटा करके रहेगी।

यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में लाल परीखा पटवा, राजकुमार शास्त्री, पंचदेव गोड़, पंकज सिंह, डा. सचिन सिंह, नीलम सिंह, बृजबाला सोनी, राजेन्द्र विश्वकर्मा, राजेन्द्र यादव, अरुण कन्नौजिया, कृष्ण मोदनवाल, तेतरा देवी, सुनीता देवी, रिंकू देवी, संजय सिंह, सोनू सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।