Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsAwareness Program on Millets and Organic Farming Held in Mainpur Village

मिलेट्स और जैविक खेती के लिए किया प्रेरित

Ghazipur News - खानपुर में मैनपुर गांव में मोटे अनाजों और जैविक खेती के लाभों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिमेष कुमार मिश्र ने बताया कि रासायनिक खादों के असंतुलित प्रयोग से मिट्टी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरWed, 5 March 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
मिलेट्स और जैविक खेती के लिए किया प्रेरित

खानपुर। मोटे अनाजों (मिलेट्स) और जैविक खेती के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को मैनपुर गांव में किया गया। इस दौरान लोगों को मोटे अनाजों के लाभ और जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता अनिमेष कुमार मिश्र ने कहा कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के असंतुलित प्रयोग से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता नष्ट हो रही है तथा इससे ऊपजे अनाज स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जबकि जैविक खेती में गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट आदि हरित उर्वरकों के प्रयोग होने से पैदावार में वृद्धि और मृदा की उर्वरा शक्ति संरक्षित रहती है। अनिमेष ने कहा कि ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी आदि मोटे अनाज (मिलेट्स) सभी पोषक तत्वों से परिपूर्ण होते हैं। इनके सेवन से न केवल शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें