पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मांडा के फिर अध्यक्ष बने अमरेश
Gangapar News - उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन मांडा में संपन्न हुआ। अमरेश प्रताप सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि मनोज सिंह पटेल मंत्री और दीपक राय कोषाध्यक्ष बने। मुख्य...

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ मांडा का त्रिवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन जिलाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल एवम पर्यवेक्षक विवेकानंद पांडेय अध्यक्ष मेजा और महेन्द्र मौर्य अध्यक्ष कोराव की देखरेख में संपन्न हुआ। अमरेश प्रताप सिंह पुनः अध्यक्ष बनाये गये। संपन्न हुए चुनाव में अमरेश प्रताप सिंह निर्विरोध अध्यक्ष,मनोज सिंह पटेल निर्विरोध मंत्री और दीपक राय निर्विरोध कोषाध्यक्ष ,रमाकांत उपाध्यक्ष , संगीता श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार उपाध्यक्ष, चिंतामणि संयुक्त मंत्री, प्रेम लाल मौर्य, संदीप कुमार अवनीश मिश्र लेखाकार, पंकज श्रीवास्तव आय व्यय निरीक्षक चुने गए। मुख्य अतिथि अशोक सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख मांडा ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर शिक्षक हित में कार्य करने की शुभकामनाएं दी।
अधिवेशन में अभिनव प्रताप सिंह, निसार अहमद, योगेश मिश्रा, अरुण कुमार तिवारी, गिरीश तिवारी, विकास मिश्रा, सत्य प्रकाश पांडे, नरेन्द्र कुमार, कुन्दन सिंह, जयवर्धन आलोक कुमार रजक, विनय चंद मिश्रा, गौतम, संदीप सिंह, अमरेश चंद्र सिंह, परमानंद सिंह, जमाल अहमद, शाहबाज अहमद, कृष्ण कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, नूर अहमद, परविंद कुमार रत्नाकर, मोती लाल संगीता सिंह दिनेश कुमार, रेनू द्विवेदी, आशीष गुप्ता, दीप्ति गोस्वामी, रमेश कुमार, जगवीर कुमार, अमित सिंह, कृपा शंकर पाल, होरी लाल, योगेंद्र सिंह, विनोद कुमार, अमर बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, हरि शंकर सरोज, अनुपमा जायसवाल आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।