Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गंगापारFlood Woes Ganga and Tons Rivers Cause Damage Farmers Face Loss

मंद गति से घट रहा बाढ़ का पानी

मंद गति से घट रहा बाढ़ का पानी-कई मजरों को जोड़ने वाले रास्तों में भरा पानी-करछना।बीते कई दिनों से गंगा और टोंस नदी के बढ़ते जलस्तर से जहां घाट पर बसे

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 18 Sep 2024 11:16 AM
share Share

बीते कई दिनों से गंगा और टोंस नदी के बढ़ते जलस्तर से जहां घाट पर बसे कई मजरे पानी के चपेट में है और रास्तों, घरों में भी बाढ़ का पानी भरा है। बुधवार को भी टोंस और गंगा नदी में मंद गति से पानी का स्तर घटा जरूर लेकिन समस्या बरकार होने से लोगों को अभी भी बाढ आने की आशंका सता रही है।हलांकि पानी घटने से घाट पर बसे लोगों ने राहत की सांस ली।गंगा और टोंस के कछार में बसे डीहा, गडैला, सेमरहा, बबुरा, तलिया, पनासा, लटकहा, मनैया, कटका, मेड़रा, महेवा, डेरा, ताला, हथसरा, बघेड़ा, धरवारा, सुलमई आदि गांव व मजरों में लोगों की सैकड़ो एकड़ फसल भी डूब जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ और किसान अब अपने जानवरों के चारे की जद्दोजहद में लगे है।बाढ की स्थिति को देखते हुए किनारे बसे गांव के लोगों में मायूसी थी।जिसे रूकने पर काफी राहत मिली। जबकि टोंस के पानी से कई रास्ते अभी भी बाधित है और लोगों के घरों में घुसा बाढ़ का पानी भरा हुआ है।प्रभावित गांव के लोगों में बाढ़ के बाद बीमारियां फैलने की आशंका सता रही है क्योकि कई दिनों से गांवों में पानी जमा होने से लोग बीमारी के प्रति सशंकित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें