Aksay Tritiya Auspicious Day for Wealth Marriage and Worship of Goddess Lakshmi सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग में मनेगी अक्षय तृतीया, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsAksay Tritiya Auspicious Day for Wealth Marriage and Worship of Goddess Lakshmi

सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग में मनेगी अक्षय तृतीया

Gangapar News - गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। अक्षय तृतीया का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इस साल अक्षय तृतीया

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 28 April 2025 04:43 PM
share Share
Follow Us on
सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग में मनेगी अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इस साल अक्षय तृतीया पर बेहद ही शुभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शोभन और रवि योग का संयोग बन रहा है। अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण राज योग का निर्माण हो रहा है। मान्यताओं के अनुसार इस योग में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने और सोना खरीदने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष विशेषज्ञ पं उमेश शास्त्री दैवज्ञ ने बताया कि पूरे साल में अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्य, खरीदारी सहित सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अक्षय माना है। यह एक स्वयंसिद्ध मुहूर्त है। इस दिन जो जोड़े विवाह के पवित्र गठबंधन में बंधते हैं, उनके दाम्पत्य जीवन में स्थायित्व रहता है। इसलिए इस दिन सबसे अधिक विवाह होते हैं। वैसे तो अक्षय तृतीया स्वयंसिद्ध मुहूर्त है, इस दिन कई शुभ योग भी रहेंगे, जिसके कारण भूमि, भवन, आभूषण सहित सभी प्रकार की स्थायी खरीदारी के लिए भी यह दिन काफी शुभ है।

मां लक्ष्मी की पूजा व सोना खरीदना शुभ

वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किए गए कार्यों से अक्षय फलों की प्राप्ति है। इस दिन जो भी शुभ कार्य, पूजा पाठ या दान-पुण्य आदि किया जाता है, वो सब अक्षय हो जाता है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति के घर का भंडार सदैव धन-धान्य से भरा रहता है।

भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का प्रकट्योत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जयंती मनाई जाती है।अक्षय तृतीया से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। माना जाता है कि अक्षय तृतीया के ही दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था और इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का अवतरण हुआ था। दूसरी तरफ अक्षय तृतीया के दिन सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए जहां व्रत रहती हैं। वहीं इस दिन सोना खरीदने की भी परंपरा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।