Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़फिरोजाबादFirozabad Nagar Nigam initiates process for new executive committee formation

निगम कार्यकारिणी से आधा दर्जन पार्षद हुए बाहर

फिरोजाबाद नगर निगम में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू, पार्षदों को कार्यकारिणी से बाहर किया गया। नगर निगम में कार्यकारिणी सदस्य पार्षदों एवं उपसभापति का पहुंचना शुरू।

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादTue, 6 Aug 2024 11:55 AM
share Share

फिरोजाबाद नगर निगम में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके प्रथम चरण में मंगलवार को नगर निगम स्थित महापौर कार्यालय में आधा दर्जन पार्षद सदस्यों को कार्यकारिणी से बाहर किया। यह कार्य पर्ची डालकर संपन्न हुआ। मंगलवार को महापौर कामिनी राठौर के अलावा नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, उपसभापति श्याम सिंह यादव समेत कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्य मौजूद थे। कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर नगर निगम में कार्यकारिणी सदस्य पार्षदों एवं उपसभापति का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर में कार्यकारिणी के सदस्यों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सबसे पहले उपसभापति समेत सभी 12 सदस्य पार्षदों की पर्चियां बनाई गई।

सभी पदाधिकारियों की सहमति से पर्चियां निकालने के लिए नगर निगम के एक कर्मचारी को यह जिम्मेदारी सौंप गई। जैसे-जैसे पर्चियां निकलती गई मौके पर ही कार्यकारिणी से हटाए गए सभी पार्षद सदस्यों के नाम घोषित कर दिए। सभी पार्षदों ने इस निर्णय को स्वीकार किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें