Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़फिरोजाबादFirozabad Councillor Demands Immediate Rainwater Drainage Action Amid Ongoing Flooding

पार्षद ने निगम अधिकारियों से की जलनिकासी की मांग

फिरोजाबाद के वार्ड 47 के पार्षद नूरुल हुदा लाला राइन ने नगर निगम से क्षेत्र में बरसात के पानी को निकालने की मांग की है। मोहल्ला दुर्गेश नगर और रेशमा धर्म कांटा के आसपास जलभराव की स्थिति बनी हुई है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादMon, 16 Sep 2024 08:01 PM
share Share

फिरोजाबाद। वार्ड संख्या 47 के पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों से क्षेत्र में बरसात के पानी को निकालने की मांग की है। अभी भी उनके क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश का पानी भरा हुआ है जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरना प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे। क्षेत्रीय पार्षद नूरुल हुदा लाला राइन ने कहा है कि उनके वार्ड के मोहल्ला दुर्गेश नगर, रेशमा धर्म कांटा के पीछे के अलावा कई अन्य स्थानों पर अभी भी जलभराव के हालात बने हुए हैं। उन्होंने कई बार जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता को जानकारी दी है लेकिन अभी तक जल निकासी के कोई प्रबंध नहीं किए।

पार्षद ने कहा की जगह-जगह पानी भरने के कारण क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि इस संदर्भ में अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वह क्षेत्रीय जनता के साथ धरना प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें