मकानों में आई दीवारें, रसोइयों में मलबा, नहीं सुलगे चूल्हे

फिरोजाबाद में एक विस्फोट ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया है। रसोई के बाहर रखी सीमेंट की चादर टूटने से तेज आवाज आई, जिससे आसपास के कई मकान प्रभावित हुए। धमाके की आवाज दस किलोमीटर तक सुनाई दी। घरों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादTue, 17 Sep 2024 07:24 PM
share Share

फिरोजाबाद। राहुल के कमरे के बाहर ही रसोई बनी हुई है। इस पर सीमेंट की चादर पड़ी है। कल्पना रात को बच्चे को लेने रसोई से बाहर ही आई थी तेज आवाज के साथ एकाएक सीमेंट की चादर पर कुछ गिरा। कोई कुछ समझता, तब तक चादर टूट कर नीचे आ गई थी। हालांकि कोई चुटैल नहीं हुआ, लेकिन रसोई का हाल बेहाल हो गया तथा वह खुले में आ गई। यह स्थिति सिर्फ एक घर के साथ नहीं, नौशहरा में कई घरों के साथ बनी। धमाके की आवाज करीब दस किमी तक के दायरे में सुनाई देना बताया जा रहा है। नौशहरा में विस्फोट की जद में दर्जनों मकान आए हैं। विनोद कुशवाह, चंद्रकांत, गुड्डू, श्याम सिंह, अनिल, विष्णु, राकेश, पप्पू, अखिलेश, राधा मोहन, संजय, सुरेंद्र, गौरव, राममूर्ति, प्रेम सिंह, नाथूराम, सोनू, दिनेश, जगदीश, राजेन्द्र, संतोष और आसपास के मकान पूरी तरह गिर चुके हैं। कई घरों की दीवारें चटक गई हैं। घरों के आंगन में बनाई गई रसोइयों पर पड़ी सीमेंट की चादर ईंटों की बरसात से टूट गई तो दर्जनों घरों के दरवाजे भी उखड़ गए। मकान जर्जर हाल में पहुंच गए। घरों के मालिकों को ही अंदर जाने में डर लग रहा है। मंगलवार दोपहर में महिलाएं घरों के आंगन में बैठी दिखाई दी। रसोइयों में मलबा पड़ा होने से कई घरों में मंगलवार दोपहर तक चूल्हे भी नहीं सुलगे। मुख्य सड़क से हादसा स्थल की तरफ जाते हुए दुकानों के बाहर की तरफ उभरे हुए शटर बता रहे थे कि धमाके की तीव्रता क्या रही होगी। वहीं गली में प्रवेश करने पर लाखन सिंह कुशवाहा के मकान में भी दरार पड़ी थी।

अखिलेश कुमार का मकान भी इससे अछूता नहीं रहा। चंद्रपाल की कार तेज आवाज के कंपन से खिसकते हुए आगे पहुंच गई। राजन सिंह का मकान में भी कई जगह पर दरारें आ गईं। जयकिशोर, देवेंद्र के यहां पर दरार पड़ गई। यतेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ के घर में ऊपरी मंजलि में क्रेक आ गए तो गेट उखड़ गए। मुस्तकीम के घर के भी किवाड़ हादसे में टूट गए। पतिराम, सोवरन सिह, महेश, श्याम सिह, राकेश, जयकिशोर, बंगाली बाबू, हरीश, दिलशाद, डॉ बंगाली, रविन्द्र कुमार शर्मा, इतवारीलाल के मकान क्षति पहुँची है। घरों में रखे फ्रिज एवं इलैक्ट्रिक सामान भी खराब हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें