Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़फर्रुखाबादHundreds Pay Tribute to Ancestors During Pitra Paksha at Ganga River

पितृ पक्ष शुरू, श्राद्ध पूर्णिमा पर गंगा नदी में किया स्नान

फर्रुखाबाद में पितृ पक्ष बुधवार से शुरू हो गया। सैकड़ों लोगों ने गंगा नदी में स्नान कर अपने पूर्वजों को याद किया और तर्पण किया। बारिश के बावजूद, भारी संख्या में लोग श्राद्ध क्रिया में शामिल हुए। तर्पण...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 18 Sep 2024 07:07 PM
share Share

फर्रुखाबाद, संवाददाता। पितृ पक्ष बुधवार से शुरू हो गये। पूर्णमासी पर सैकड़ों लोगों ने गंगा नदी में स्नान कर अपने पुरखों को याद किया। इसके साथ ही गंगा जल देकर तर्पण किया। बारिश केबाद भी बड़ी संख्या में लोग श्राद्ध क्रिया निपटायी। श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। बुधवार को श्राद्ध शुरू होने पर सैकड़ों लोगों ने पितरों को तर्पण किया। पांचालघाट के गंगानदी तट पर मौसम खराब होने के बाद भी हजारों की संख्या में लोग स्नान करने को पहुंचे। यहां पर अपने पुरखों को याद करते हुए तर्पण किया। श्राद्ध पक्ष दो अक्तूबर तक रहेगा। गंगातट पर सुबह पांच बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। दोपहर 10 बजे तक भारी भीड़ जमा हो गयी। विभिन्न घाटों पर विधि विधान से आचार्यों ने पूजन कराया। गंगा पुत्र अमित ने बताया कि पितृ पक्ष में पितरों को याद किया जाता है। उनकी आत्मतृप्ति के लिए पिंडदान, श्राद्ध कर्म आदि किए जाने की परंपरा चली आ रही है। पितरों को याद करने से उनकी कृपा परिवार पर रहती है और पितृ दोष नहीं लगता है। पुराने पांचालघाट के अलावा दुर्वासा ऋषि आश्रम के निकट गंगा पुत्रों के घाटों पर तर्पण करने को भारी भीड़ जमा रही। दूर दराज से भी लोग गंगातट पर अपने अपने पितरों को तर्पण करने के लिए पहुंचे। वहीं तर्पण करने के बाद लोगों ने गाय और पक्षियों को भोजन कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें