भूसा उतारते समय हादसे में अधेड़ की मौत
Etah News - मैनपुरी में एक अधेड़ व्यक्ति की भूसा से भरी ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह ट्राली खाली कर रहा था। अन्य तीन लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस...

भूसा से भरी ट्राली की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। वह भूसा लेकर खाली कराते समय हादसा होगया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। अन्य हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी अरविंद (45) पुत्र राजेश्वर सिंह लेकर आया था। कोतवाली नगर के गांव नगला प्रेमी में भूसा से भरी हुई ट्राली खाली करने के लिए बैक कर रहा था। इसी समय ट्राली की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे भर्ती कराया। उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मरथरा हुए हादसे में पारूल पुत्री अवनीश घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।