Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़एटाEshan River Flooding Disrupts Life in Agra Road Colonies

ईशन नदी को बाधित कर रही जलकुंभी, ओवरफ्लो होकर कॉलोनियों में घुसा पानी

ईशन नदी का पानी आगरा रोड के पुल और जलकुंभी के कारण कॉलोनियों में घुस रहा है। इससे कई कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और इमारतों को नुकसान हो रहा है। प्रशासन की...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 19 Sep 2024 01:30 PM
share Share

ईशन नदी के पानी को आगरा रोड का पुल और नदी में बड़े पैमाने पर खड़ी जलकुंभी बाधित कर रही है। इस कारण नदी का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास की सभी कॉलोनियों में घुसकर जन जीवन को प्रभावित कर रहा है। लगातार पानी भरे रहने के कारण इमारतों को नुकसान पहुंचा रहा है। इतना ही नहीं जिन कॉलोनियों में नदी का पानी भर रहा है, वहां के हालात बद से बत्तर बने हुए हैं। आगरा रोड से निधौली रोड के बीच बसी शहर की आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों में 11 सितंबर यानि बीते मंगलवार से ईशन नदी का पानी लगातार घुस रहा है। इस कारण श्रीनगर कॉलोनी, श्याम बिहार कॉलोनी, प्रथम नगर कॉलोनी, पुष्पांजलि वाटिका आदि कॉलोनियों में कई-कई फीट तक पानी भरा गया। पानी भरा होने के कारण स्थानीय लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि महिला, बच्चे एवं बुजुर्ग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। साथ ही लगातार 10 दिनों से घरों के चारों पानी भरा होने से घरों की नींव कमजोर हो रही है। कई मकान लगातार जलभराव बना होने के कारण धराशायी भी हो गए हैं। उसके अलावा दर्जनों घरों एवं उनके बेसमेंट में लवालव पानी भरा हुआ है।

आगरा रोड पुल के पिलर छोटे होने से नहीं निकल पा रहा पानी

ईशन नदी पर आगरा रोड का पुल बना हुआ है। वर्षों पुराने इस पुल के पिलर काफी छोटे होने के कारण नदी का पानी पुल से रुक रहा है। यह भी एक बड़ी वजह बनी हुई है। इससे नदी का पानी पुल के कारण नदी का पानी बाधित होने से भी पीछे नदी का पानी ओवरफ्लो होकर पटियों के ऊपर से बहकर आसपास की कॉलोनियों में लगातार घुस रहा हैं।

श्रीनगर कॉलोनी के लोगों की पीड़ा

ईशन नदी का पानी 11 सितंबर से लगातार कॉलोनियों में घुस रहा है। सभी कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसके बाद भी अब तक कोई अधिकारी लोगों की समस्या देखने नहीं आया है। वर्ष 2021 में भी नदी का पानी श्रीनगर, श्याम बिहार सहित सभी कॉलोनियों भरा था। तब प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं कराई थी। इस बार कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोग घरों से निकलने के लिए भी परेशान बैठे है।-दिनेश यादव, श्रीनगर कॉलोनी एटा।

श्रीनगर और श्याम बिहार कॉलोनी से लेकर निधौली रोड स्थित ट्यूलिप रोड तक नदी का पानी भरा हुआ है। 10 हजार से अधिक आबादी पानी भरने के कारण परेशान बनी हुई है। घरों में पानी भर गया है। कई मकान गिर गए है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोग दैनिक कार्यों एवं खाद्य सामिग्री लाने के लिए भी परेशान है। उसके बाद भी नदी की न तो सफाई कराई गई है और ना ही अन्य कोई इंतजाम किए गए है।-अनुज यादव, श्रीनगर कॉलोनी एटा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें