Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़एटाCrocodile Incursions in Kabirpur Village Spark Fear Amid Increased Water Levels

गांव कबीरपुर में खेत में, आगरा रोड स्थित प्लांट में घुसा मगरमच्छ

गांव कबीरपुर में नहरों में पानी बढ़ने के कारण आठ फीट लंबा मगरमच्छ खेतों में आ गया। ग्रामीणों ने चार घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद उसे पकड़ा। इससे पहले, मगरमच्छ ने पशुओं को परेशान किया और गांव में...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 18 Sep 2024 06:09 PM
share Share

नहर नदियों में पानी अधिक होने के कारण मगरमच्छ भी बाहर निकलकर आ रहे है। गांव कबीरपुर में आठ फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। पशुओं के पास पहुंच गया। हमला होते देख पशु खूंटा आदि उखाड़कर भागने लगे। गांव के लोग एकत्रित हो गई। गांव के लोगों ने प्रयासकर गांव से बाहर की ओर कर दिया। चार घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद पकड़ा गया। इसके साथ ही आगरा रोड स्थित प्लांट के पास भी मगरमच्छ पहुंच गया। वन विभाग ने इसे भी पकड़कर नहर में छोड़ा है। थाना बागवाला के गांव कबीरपुर में घुस गया। यह पशुओं के पास तक पहुंच गया। रात्रि करीब एक बजे पशुओं परेशान होने लगे। पशुओं की आहट सुनकर पास देखा तो वहां पर मगरमच्छ था। यह लोग गांव की भीड़ एकत्रित हो गई। रात्रि में अधिकारियों को बताया गया। नायब तहसीलदार शासस्वत अग्रवाल पहुंच गए। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई तो उसे पकड़ने के लिए आगरा से टीम बुलाई गई। जब तक सुबह खेत में मगरमच्छ धान के खेतों में घुस गया। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों ने पहले बच्चों को खेतों पर जाने से रोका है। मौके पर वन विभाग, वाइल्ड लाइफ की टीमें पहुंची और एक घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका है। गांव के पास से काली नदी जा रही है। इसमें अधिक पानी आ गया है। इसके साथ ही आगरा रोड़ स्थित हजारा नहर के पास प्लांट है। वहां भी मंगलवार को एक मगरमच्छ आ गया। जानकारी पर वाइल्ड लाइफ की टीम पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ा है।

गांव कबीरपुर में खेतों में मगरमच्छ आ गया था। एक घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया है। आठ फीट लंबा मगरमच्छ होने के कारण समय लगा है। आगरा रोड़ स्थित प्लांट पर भी मगरमच्छ पहुंच गया था। उसे भी रेस्क्यू कर पकड़ा है। दोनों ही स्थानों पर आस-पास नदी है। पानी अधिक होने के कारण मगरमच्छ बाहर आ रहे है।

आदित्य सक्सेना, क्षेत्रीय वनाधिकारी एटा।

जंगली जानवर के बढ़ते हमले के बाद भयभीय ग्रामीण

जंगली जानवर के बढ़ते हमलों के बाद ग्रामीण भयभीत है। मारहरा, पिलुआ, निधौलीकलां, कासगंज क्षेत्र में बढ़ते हमलों को देखते हुए किसान खेतों की तरफ जाने से बच रहे है साथ ही बच्चों को भी अकेले नहीं निकलने दे रहे है। वन विभाग की मानें तो कासगंज में जंगली सुअर के हमले में दो लोग घायल हुए थे।

बता दें कि गांव धनिगा पिलुआ, थाना निधौलीकलां के गूदरगंज, मारहरा के गांव मुइददीनपुर, कासगंज में लोगों पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया था। वन विभाग की टीमें गांव पहुंची। वन विभाग ने सियार का हमला बताया है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद से ग्रामीण भयभीत है और खेतों पर अकेले जाने से बच रहे है। ग्रामीण बच्चों को भी घर से नहीं निकलने दे रहे है। गांव धनिगा, इब्राहिमपुर में बच्चों पर सियार ने हमला किया था। कासगंज में हुई घटना को लेकर वन विभाग ने जंगली सुअर का हमला बताया है। डीएफओ सुंदरेशा का कहना है कि कासगंज में जो घटना हुई है। वह जंगली सुअर के हमले में घायल हुए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें