Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाWoman and Child Beaten and Expelled from Home Over Dowry Demands in Rampur Karkhana

पांच लोगों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न दर्ज

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मासूम बच्चे के

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 9 Aug 2024 01:15 PM
share Share

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मासूम बच्चे के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने पिता को बुलाकर मायके गई। उसने ससुरालयों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा निवासी सबीना खातून पुत्री मोहम्मद हुसैन ने रामपुर कारखाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उसका विवाह पिपरा मदन गोपाल निवासी नौशाद अंसारी के साथ वर्ष 2019 में हुआ था। उसका आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुर, सास, जेठ, जेठानी और देवर₹2 लाख नगद और बुलेट मोटरसाइकिल के लिए प्रताड़ित करते थे। 5 अगस्त को ससुरालयों ने उसे मारपीट कर 3 वर्ष के मासूम पुत्र फैजान के साथ रात को घर से बाहर कर दिया।

उसने मामले की जानकारी पिता को दी। पिपरा मदन गोपाल पहुंचे पिता ने घर के लोगों को समझाया लेकिन वह दहेज लेकर आने की जिद पर ही अड़े रहे। पिता उसे लेकर घर चले आए। 6 अगस्त को पंचायत भी हुई, लेकिन ससुरालयों ने उसे घर में रखने से मना कर दिया।

छानबीन के बाद रामपुर कारखाना पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि महिला की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें