Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाUP Staff Association Submits 13-Point Demand to CM for Pension and Promotion

माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन ने एडीआईओएस को ज्ञापन सौंपा

देवरिया में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षकेत्तर एसोसिएशन ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली और अन्य 13 मांगें रखीं। यदि समस्याओं का समाधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 12 Sep 2024 09:02 PM
share Share

देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षकेत्तर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं लेकर सीएम के नाम एडीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान नहीं होने पर विहृद आंदोलन की चेतावनी दिया है।

शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामोदर सिंह उर्फ मोनू ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षक पदो पर पदोन्नति का कोटा तक कर पदोन्नति का प्रवधान बनाा जाए। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत्ति के समय अधिकतम 300 दिनों के उपार्जित अवकाश और नगदीकरण प्रदान किया जाए।

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलैस मेडिकल सुविधा प्रदान किया जाए। लिपिकीय संवर्ग का त्रिस्तरीय पुर्नगठन 26 सितम्बर 2013 के अनुसार एसीसी की विसंगति दूर किया जाए। प्रधान लिपिक का ग्रेड पे 4200 किया जाय। चतुर्थ श्रेणी से लिपिक , लिपिक से प्रधान लिपिक पद पर पदोन्नति की दशा में एक वेतन वृद्धि दिया जाए। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं के लिए बार बार पत्राचार किया गया है। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

जिला मंत्री अरबिन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरकार शिक्षकेत्तर साथियों की लगातार उपेक्षा कर रही है, जायज मांगो के लिए हम सदैव संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान विश्वम्भर राव, हातिम सिद्धकी ,अमृकेश पाण्डेय, दयानन्द यादव, राकेश सिंह, सत्यवान सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें