Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाSaryu Floods Increase Challenges in Barhaj Administration on Alert

सरयू के तेवर से सहमे दियारा के ग्रामीण

सरयू नदी की बाढ़ ने बरहज में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, जिससे तटवर्ती गाँवों के लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है और स्थिति पर नजर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 21 Aug 2024 09:00 AM
share Share

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू की बाढ़ ने बरहज में लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। लगभग एक पखवाड़े से नदी खतरे के निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही है। नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बीच नदी फिर चढ़ने लगी है। सरयू का रुख देख तटवर्ती गावों के लोग सहम गए है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को एलर्ट कर दिया है। बरहज में थाना घाट पर बने मापक पर मंगलवार को सरयू का जलस्तर 67.25 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान 66.50 से 75 सेमी अधिक है। जलस्तर में वृद्धि होने से सरयू का पानी घाट की सीढ़ियों के ऊपर बहने लगा है। अफसरों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नदियों के बढ़ने की स्पीड से तटवर्ती गांवों के लोग सहम गए हैं। सरयू का पानी दियारा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में फैल रहा है, जिससे किसानों की बची खुची फसलें भी जलमग्न हो रहीं है। करीब डेढ़ सौ एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी है। पानी परसिया देवार तटबन्ध की तरफ बढ़ रहा है। उधर कपरवार संगम तट पर नदी दौला तटबन्ध पर भी दबाव बना रही है। राप्ती का पानी भदिला प्रथम और कपरवार पर दबाव बना रही है। भदिला प्रथम टापू बना हुआ है। बिनोवपुरी के कटान का खतरा उत्पन्न हो गया है। नदियों का रुख देख प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है और बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।

नदी जलस्तर खतरे का निशान

1-सरयू (बरहज घाट) 67.25 मीटर 66.50 मीटर

2-राप्ती (भेड़ी घाट) 69.40 मीटर 70.50 मीटर

3-गोर्रा (पिड़रा घाट) 69.45 मीटर 70.50 मीटर

4-छोटी गंडक (नदावर घाट) 62.10 मीटर 63.80 मीटर

कोट--------

नदियों के जलस्तर में अचानक उफान आया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।

-अंगद यादव, उपजिलाधिकारी बरहज।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें