Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाFlood Situation Worsens in Barhaj as Saryu and Rapti Rivers Overflow

बढ़ने लगा बाढ़ का खतरा: बरहज नगर में फिर घुसा सरयू का पानी

बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू और राप्ती का उफान थमने का नाम नहीं ले

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 23 Aug 2024 01:51 PM
share Share

बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू और राप्ती का उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जलस्तर में वृद्धि जारी है, जिससे बरहज में बाढ़ की स्थिति गम्भीर होती जा रही है। सरयू नदी खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर बह रही है। नगर के पटेल नगर में बाढ़ का पानी घुस रहा है। नदी के पानी सरयू के घाटों की जलसमाधि हो गई है।

इसके अलावा दियारा क्षेत्र के 12 टोले पानी से घिर गए हैं। भदिला प्रथम मैरुण्ड है। तटबंधों की निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है। परसिया देवार तटबन्ध के निचले हिस्से शुक्रवार को मिट्टी की भराई कर लोक निर्माण विभाग ने दुरुस्त कराया। हालांकि तटबन्ध पर नदी का दबाव बना हुआ है।

शुक्रवार को शाम पांच बजे सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से 1.25 मीटर ऊपर 67.75 मीटर पर बह रही है। गुरुवार को जलस्तर 67.60 मीटर दर्ज किया गया था। नदी का पानी सन्त रविदास मंदिर के बगल के बने नाले के रास्ते पटेल नगर में घुस रहा है। एवन मिया के हाता व आंगन में नदी का पानी भर गया है।

नाली के रास्ते अशोक जायसवाल, गुलाब, रामबेलास राजभर, सोनू ओमप्रकाश जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, झींगुर, परदेशी आदि के घरों में भी पानी प्रवेश कर रहा है। जहाज घाट के तरफ जाने वाले सड़क पर पानी भरने लगा है। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

परसिया देवार का दसरसिया टोला, राजभरटोला, चौधरीपूरा, नकिहवा, माहो टोला, बिचला टोला विशुनपुर देवार का कटलहवा टोला पश्चिम टोला किशुन टोला स्कुलहिया टोला, कन्हैया टोला, चौहान बस्ती, पुराना हरिजन बस्ती, जरलहवा टोला, नई हरिजन बस्ती बाढ़ के पानी घिरे हैं। पानी से ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई है। नावों का इंतजाम अभी नही हो पाया है।

भदिला प्रथम चारो तरफ से राप्ती के पानी से घिर गया है। लोगो के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है। पानी के साथ बहकर आ रहे विषैले जीव जंतु घर में घुस जा रहे है। पशुओं को 24 घन्टे पानी मे खड़ा रहना पड़ रहा है।प पीडब्लूडी के अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मिट्टी गिराकर पानी बहने वाले हिस्से को भर दिया गया है।

नदी जलस्तर खतरे का निशान

1-सरयू (बरहज घाट) 67.75 मीटर 66.50 मीटर

2-राप्ती (भेड़ी घाट) 70.00 मीटर 70.15 मीटर

3-गोर्रा (पिड़रा घाट) 69.95 मीटर 70.50 मीटर

4-छोटी गंडक (नदावर घाट) 62.80 मीटर 63.80 मीटर

स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भदिला प्रथम में 10 नावें लगा दी गई है। बिशुनपुर देवार में सात और परसिया देवार में तीन नाव लगी है। नाविकों को लाइफ जैकेट भी मुहैया कराई गई है। नाविकों को निर्देश दिए गए है कि नाव की क्षमता से कम लोगों को ही बैठाए। बाढ़ चौकियां एलर्ट पर है।

-अंगद यादव, उपजिलाधिकारी बरहज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें