Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाFarmer Commits Suicide by Hanging from Neem Tree Due to Domestic Issues

नीम के पेड़ से फांसी लगा कर किसान ने दी जान

गौरीबाजार के किसान अमला सिंह (55) ने घरेलू कलह के कारण नीम के पेड़ से गमछा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव को लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। किसान के तीन पुत्र और एक बड़ी पुत्री है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 19 Sep 2024 06:56 AM
share Share

गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नीम के पेड़ में गमछा के सहारे फांसी लगा कर एक किसान ने जान दे दी। ग्रामीणों ने पेड़ की डाली से शव लटकता देख पुलिस को इसकी सूचना दी।

गौरीबाजार के छेरिहा निवासी अमला सिंह (55) पुत्र नारायण सिंह किसान थे। घरेलू कलह की वजह से कई दिनों से परेशान थे। बताया जाता है कि दो-तीन दिनों से घर भी नही आ रहे थे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर नीम के पेड़ से शव लटकता देखा। गांव में खबर लगते ही घर वाले मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। किसान गमछा के सहारे पेड़ की डाली से लटकर जान दे दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुटी हुई थी। अमला सिंह के तीन पुत्रों में प्रिंस, प्रीतम व सौरभ व एक बड़ी पुत्री है। किसान के मौत से घर में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें