Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़culture of India is not to fight with the dead Acharya Pramod Krishnam statement on Aurangzeb grave dispute

हम मुर्दों से नहीं लड़ते, कब्र हटाना तालिबान का काम, औरंगजेब कब्र विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले

  • औरंगजेब कब्र विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान आया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत की संस्कृति मुर्दों से लड़ने की नहीं है। सनातन हमें इसकी अनुमति नहीं देता है। हम किसी का भी अपमान नहीं करते, हम सभी आत्माओं का सम्मान करते हैं।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 March 2025 06:24 AM
share Share
Follow Us on
हम मुर्दों से नहीं लड़ते, कब्र हटाना तालिबान का काम, औरंगजेब कब्र विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले

औरंगजेब की कब्र को लेकर छिड़े विवाद के बीच पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत की संस्कृति सनातन और मुर्दों से लड़ने की नहीं है। उन्होंने कहा कि कब्र तोड़ना तालिबान का काम है। सनातन हमें इसकी अनुमति नहीं देता है। हम किसी का भी अपमान नहीं करते, हम सभी आत्माओं का सम्मान करते हैं। किसी के दिल और आत्मा को दुखाना भारत की संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांघी संजय राउत के साथ इस देश के एक और विभाजन की साजिश रच रहे हैं।

मुरादाबाद पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत और सनातन की संस्कृति कभी ऐसी नहीं रही कि मुर्दों से लड़ें। इसलिए औरंगजेब की कब्र तोड़ने से सहमत नहीं हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत का इतिहास साहस और पराक्रम का है। छत्रपति शिवा जी, गुरु गोविंद सिंह, किसी ने संस्कृति, सनातन और सभ्यता से समझौता नहीं किया। हमारा ऐसा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि कब्र तोड़ना यहां की संस्कृति नहीं है। ऐसे में हम कब्र तोड़ने की बात नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें:..तो औरंगजेब की कब्र पर होगी ‘कारसेवा’, विवाद के बीच बजरंग दल और VHP की धमकी

इसके आलावा उन्होंने कहा कि संभल में बनने वाला मंदिर अपने आप में खास होगा। यह पौराणित स्थल है संभल में भगवान कल्कि अवतार लेंगे। इससे पहले ही संभल में तमाम चमत्कार दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और संजय राउत फिर से देश का विभाजन करवाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को पार्टी छोड़ देनी चाहिए। यह पार्टी के लिए भी बेहतर होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।