Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़चित्रकूटWater Resources Minister Reviews Irrigation Works and Directs Action Plans in Dharmanagari

चित्रकूट में बोले जलशक्ति मंत्री, मंदाकिनी और उसमें जुड़े नालों की कराई जाए साफ-सफाई

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने धर्मनगरी में सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यमुना नदी के पानी को बांधों में जोड़ने के लिए संभावित विकल्पों पर चर्चा की और मंदाकिनी नदी की सफाई के...

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटThu, 12 Sep 2024 05:58 PM
share Share

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने धर्मनगरी में सिंचाई विभाग के कार्यों का जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारियों को यमुना नदी के पानी को बांधों-टैंकों में कैसे जोड़ें, इसकी जानकारी लेते हुए संभावित विकल्पों का चयन कर तत्काल कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मंदाकिनी नदी के उद्गम स्थल, इसमें जल प्रवाह की स्थिति आदि के संबंध में जानकारी ली। निर्देशित किया कि मंदाकिनी और उसमें जुड़े नालों की साफ-सफाई कराई जाए। अधिशाषी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम शशिकांत प्रसाद ने अवगत कराया कि मंदाकिनी नदी एमपी में मझगवां क्षेत्र के छोटे-छोटे नालों के समागम पश्चात मां सती अनुसुइया आश्रम होते हुए यूपी के चित्रकूट की सीमा रामघाट में प्रवेश करती है। यहां पर मंदाकिनी नदी की कुल लंबाई लगभग 50 किमी है। जलशक्ति मंत्री ने मंदाकिनी व इसमें मिलने वाले छोटे-छोटे नालों की सफाई के लिए निर्देशित किया। कहा कि बांध के कैचमेंट एरिया में स्थित नालों जिनके माध्यम से बांध में पानी भरता है, उसका विस्तृत सर्वेक्षण कराकर समय पर सिल्ट सफाई कराया जाए। जिससे बांध पूर्ण क्षमता से भर सके। बांध के कैचमेन्ट में स्थित नालों पर नया चेकडैम प्रस्तावित न किया जाए। उन्होंने जनपद में स्थित पन्हाई, जरेरा, जयवन्ती एवं बरदहा टैंक को बहुत बडी उपलब्धि बताई। जलशक्ति मंत्री ने राजकीय कार्यालयों, राजकीय भूमि एवं निरीक्षण गृह पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग के लिए कार्रवाई करने के लिए विशेष प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि बीडीओ एवं ग्राम प्रधान आदि से मिलकर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए आम जनता को जागरूक करने का कार्य करें। अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई कार्य मंडल बांदा श्याम जी चौबे ने अवगत कराया कि बरूआ बांध को फीड करने के लिए बानगंगा नदी से बरूआ बांध लिंक चैनल की परियोजना विस्तृत सर्वेक्षण कराकर तैयार कर पुन: मुख्य अभियन्ता समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। राजापुर में निर्मित लघुडाल पंप नहर की क्षमता वृद्धि के लिए परियोजना तैयार कर ओहन बांध को फीड करने को शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान शिवेश कुमार सिंह अधिशाषी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड, आशीष कुमार भारतीय अधिशाषी अभियन्ता जलनिगम, प्रमोद कुमार मिश्रा अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई सुमित कुमार अधिशाषी अभियन्ता जलनिगम विद्युत यांत्रिक, विजय कुमार अधिशाषी अभियंता लघु डाल नहर खंड बांदा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें