Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़चंदौलीProtests Intensify for Old Pension Scheme ATEWA to Hold March on September 26

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अटेवा लड़ाई करेगा तेज

चंदौली में अटेवा पेंशन बचाओ मंच पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जन आक्रोश मार्च आयोजित करेगा। 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले इस मार्च में सरकारी कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 19 Sep 2024 12:48 PM
share Share

चंदौली। संवाददाता पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच अब लड़ाई तेज करेगा। इसके लिए आगामी 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इस सम्बन्ध में अटेवा के जिला संयोजक के नेतृत्व में बुधवार को प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान संगठन के जिला संयोजक देवेन्द्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के सामाजिक सुरक्षा व सम्मान की लड़ाई है। सरकार ने इसे छीनकर एक असुरक्षित नवीन पेंशन योजना थोप दी है। इतना ही नहीं अब यूपीएस लागू कर कर्मचारियों के साथ धोखा किया जा रहा है। जबकि इसकी धनराशि कहां जा रही है। इसकी जानकारी न तो सरकार को है और न ही विभागीय अधिकारियों को है। पुरानी पेंशन बहाली होने तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारी के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी हितकारी है। कहा कि आगामी 26 सितंबर को जन आक्रोश मार्च मुख्यालय स्थित धरना स्थल से प्रारंभ होकर कलक्ट्रेट तक जाएगा। इसमें अधिक से अधिक कर्मचारियों को शामिल होने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में दिवाकर सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, रिंकू यादव, निर्मल सिंह आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें