Chhania Road Construction Delays Cause Traffic Jam Local Residents Demand Completion हाईवे निर्माण की धीमी गति से चहनियां कस्बे में लग रहा जाम, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsChhania Road Construction Delays Cause Traffic Jam Local Residents Demand Completion

हाईवे निर्माण की धीमी गति से चहनियां कस्बे में लग रहा जाम

Chandauli News - फोटो-12-फोर लेन निर्माण के दौरान चहनियां कस्बा में लगे जाम में फंसे वाहनटो-12-फोर लेन निर्माण के दौरान चहनियां कस्बा में लगे जाम में फंसे वाहनटो-12-फो

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSat, 17 May 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
हाईवे निर्माण की धीमी गति से चहनियां कस्बे में लग रहा जाम

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चंदौली से सकलडीहा होते हुए चहनियां कस्बे से सैदपुर घाट तक फोर लेन सड़क बन रही है। दो साल से अधिक समय हो गया लेकिन अब तक चहनियां कस्बे में सड़क निर्माण का काम पूरा नहीं हो पाया है। काम की धीमी गति से कस्बे में रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। दुकानदारों और कस्बावासियों का कहना है कि कार्यदायी संस्था की सुस्त चाल से अब तक नाला निर्माण और सड़क काम अधूरा है। जिससे शुक्रवार को भी जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोग चिलचिलाती धूप में घंटों जाम में फंसे रहे।

कस्बे के लोगों का कहना है कि कार्यदार्यी संस्था ने पहले कस्बे में सड़क चौड़ा करने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया। उसके बाद कस्बे में काम आगे नहीं बढ़ा। बीते महीने चहनियां चौराहे पर वाराणसी और धानापुर मार्ग पर नाला निर्माण के लिए गड्ढा कर छोड़ दिया गया। किसी तरह उसे बनाया गया लेकिन सड़क काम अब भी अधूरा है। चहनियां कस्बा में चौराहे से सकलडीहा और सैदपुर मार्ग पर एक तरफ की लेन को बनाए 6 दिन हो गया है। दूसरी तरफ की लेन उसी तरह पड़ी है। एक ही लेन से आने जाने वालों वाहनों का दबाव है। जिससे काफी दिक्कत हो रही है। जिससे सुबह से लेकर रात तक जाम लग रहा है। कड़ी धूप में स्कूली बच्चों, व्यापारियों, मरीजों और आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है। इसे जल्द पूरा कराकर आवागमन शुरू कराने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।