Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बुलंदशहरPrachi Garg s Book on Operation Polo Unifying Hyderabad under Sardar Patel

प्राची गर्ग का व्यापक शोध ऑपरेशन पोलो जल्द होगा लांच

नगर के ईदगाह रोड निवासी बृजेश गर्ग की पुत्री प्राची गर्ग ने 'ऑपरेशन पोलो' पर एक शोध पुस्तक प्रकाशित की है। इस पुस्तक में हैदराबाद के एकीकरण की ऐतिहासिक घटनाओं का विस्तृत वर्णन किया गया है। प्राची की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 9 Sep 2024 06:50 PM
share Share

नगर के ईदगाह रोड निवासी समाजसेवी बृजेश गर्ग की पुत्री एवं प्रसिद्ध लेखिका और उद्यमी प्राची गर्ग का व्यापक शोध ऑपरेशन पोलो: सरदार पटेल द्वारा भारत में हैदाराबाद का एकीकरण है। और यह उन घटनाओं को एक साथ रखती है जिनके कारण यह घटना हुई। उनकी पुस्तक ऑपरेशन पोलो बाजार में आ गई है। इंटरनेशनल कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक एवं लेखिका प्राची गर्ग ने बताया कि उन्होंने इस शोध में हैदाराबाद के बारे में पूरी जानकारी दी है। ऑपरेशन पोलो के माध्यम से भारत द्वारा हैदराबाद का भारत में एकीकरण किया गया था। हैदाराबाद के निजाम पाकिस्तान से हाथ मिलाना चाहते थे और उस समय यह सरदार पटेल पर निर्भर था कि वह उन्हें भारत के साथ एकीकृत होने के लिए मनाएं। ऑपरेशन पोलो निर्णायक सैन्य कार्रवाई के माध्यम से हैदराबाद के भारत गणराज्य में एकीकरण के आसपास की घटनाओं का एक मनोरम ऐतिहासिक विवरण है। आने वाले दिनों में यह पुस्तक अमेजन और अन्य सोशल साइट्स पर उपलब्ध होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें