Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बुलंदशहरHeavy Rain in Khurja Brings Relief from Heat Causes Waterlogging

बारिश से बदला मौसम का मिजाज, हुआ जलभराव

खुर्जा में बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदल गया। तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज बारिश हुई। कॉलेज रोड, सुभाष...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरWed, 21 Aug 2024 06:40 PM
share Share

खुर्जा में बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदल गया। तेज बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की बरसात शुरू हुई। देखते ही देखते तेज बरसात होने लगी। करीब एक घंटे से अधिक समय तक हुई तेज बारिश के चलते कॉलेज रोड, सुभाष रोड, अस्पताल से पुरानी तहसील रोड सहित विभिन्न मार्गों में जलभराव हो गया। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने लगी। बरसात और तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक कर दी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें