Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बुलंदशहरFire Station Road Widening Approved in Khurja - 500 Meter Expansion Project

38.33 लाख की लागत से फायर स्टेशन मार्ग का होगा चौड़ीकरण

खुर्जा में नगरपालिका ने फायर स्टेशन मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। अब यह मार्ग 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट चौड़ा होगा। इस कार्य पर लगभग 38.33 लाख रुपये खर्च...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरFri, 6 Sep 2024 11:57 AM
share Share

खुर्जा। नगरपालिका खुर्जा की ओर से फायर स्टेशन मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब जल्दी कार्य शुरू होगा। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल ने बताया कि फायर स्टेशन मार्ग लगभग 500 मीटर का है। यह मार्ग हाल फिलहाल में 12 फुट चौड़ा है। कॉलोनिवासियो की जरूरत के अनुसार मार्ग का चौड़ीकरण आवश्यक है। इसको देखते हुए शासन को मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। मार्ग के चौड़ीकरण में लगभग 38.33 लाख की आयेगी। अब शासन से मंजूरी मिल गई है। पालिका की ओर से 38.33 लाख रुपये की लागत से फायर स्टेशन मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। यह मार्ग 18 फुट चौड़ा किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें