Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बुलंदशहरBJP Membership Drive Bulandshahr Ranks 4th Among Top Ten Districts in UP

भाजपा के सदस्यता अभियान में प्रदेश में चौथे नंबर पर बुलंदशहर

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान उत्तर प्रदेश में तेजी से चल रहा है। बुलंदशहर जनपद इस अभियान में चौथे स्थान पर है। प्रदेश में पहले स्थान पर अमरोहा, दूसरे पर हरदोई और तीसरे पर लखनऊ है। सभी वर्गों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 19 Sep 2024 07:38 PM
share Share

भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश के टॉप टेन जनपदों में बुलंदशहर जनपद का नाम शामिल है। बुलंदशहर जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। जबकि प्रदेश में पहले नंबर पर अमरोहा, दूसरे पर हरदोई और तीसरे पर लखनऊ महानगर है। केंद्र और प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा का वर्तमान में सदस्यता अभियान चल रहा है। ऑनलाइन चल रहे सदस्यता अभियान में प्रत्येक जनपद को लक्ष्य दिया गया है। जनपद में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारियों को सदस्यता का लक्ष्य मिला है। सदस्यता अभियान पर लगातार जोर दिया जा रहा है। जनपद के सभी नगरीय क्षेत्र के साथ ग्रामीण अंचल में सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। उत्तर प्रदेश स्तर से राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 में सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले शीर्ष 10 जनपदों की सूची जारी हुई है। इसमें वेस्ट यूपी के अमरोहा, बुलंदशहर, सहारनपुर जिला और गाजियाबाद महानगर शामिल हैं।

भाजपा सदस्यता अभियान के टॉप टेन जिला

1.अमरोहा 145727

2.हरदोई 145064

3.लखनऊ महानगर 143160

4.बुलंदशहर 138778

5.आगरा महानगर 121771

6.कुशीनगर 118522

7.उन्नाव 116443

8. सहारनपुर जिला 109472

9.गाजियाबाद महानगर 106619

10.बहराइच 105828

कोट--

जनपद में सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। सभी वर्ग के लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

-विकास चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें