Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बुलंदशहरBulandshahr ADO Agriculture raped 10 year old girl and also did cruelty to goat video viral

यूपी के अफसर ने कर डाली हैवानियत, 10 साल की बच्ची संग किया रेप, बकरी के साथ भी की दरिंदगी, VIDEO वायरल

यूपी के बुलंदशहर जिले में तैनात एक अधिकारी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। अफसर ने 10 साल की बच्ची के साथ रेप कर डाला। इसके बाद घेर में बंधी बकरी के साथ भी दरिंदगी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, डिबाई। बुलंदशहरTue, 13 Aug 2024 08:20 PM
share Share
Follow Us on
यूपी के अफसर ने कर डाली हैवानियत, 10 साल की बच्ची संग किया रेप, बकरी के साथ भी की दरिंदगी, VIDEO वायरल

यूपी के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर ब्लॉक में तैनात 57 वर्षीय एडीओ कृषि की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोपी एडीओ कृषि ने पहले अकेले खेल रही 10 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद घेर में बंधी बकरी को भी नहीं छोड़ा। उसके साथ भी दरिंदगी कर डाली। आरोपी की इस शर्मनाक हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। घटना की सूचना मिलते ही आरोपी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम से दुष्कर्म की घटना का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मंगलवार देर शाम डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार रेप पीड़िता के घर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को 8.25 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया।

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि सोमवार को वह किसी कार्य से बुलंदशहर गया हुआ था। पीड़ित की 10 वर्षीय बेटी घेर में खेल रही थी। इस दौरान सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी गजेंद्र पुत्र धर्म पाल सिंह वहां पहुंच गया। आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी ने घेर में बंधी एक बकरी के साथ भी दुष्कर्म किया। पड़ोस के ही किसी व्यक्ति ने घटना की वीडियो भी बना ली। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी 57 वर्षीय गजेंद्र पुत्र धर्मपाल निवासी गांव रसूलपुर शिकारपुर ब्लॉक में एडीओ कृषि के पद पर तैनात है। डीएम ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और पशु क्रूरता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, पीड़िता को मेडिकल काउंसिल और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जा रही है। केस को स्पीडियो ट्रायल के लिए चिन्हित किया गया है। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें