Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़bride took seven rounds of marriage during the day she ran away groom were shocked

दुल्हन ने दिन में शादी के फेरे लिए, शाम में दूल्हे को दिया झटका, साली भी कर गई कांड

  • यूपी के आगरा में दुल्हन ने दिन में शादी के फेरे लिए और शाम को दुल्हन फरार हो गई। विदाई के बहाने साली दुल्हन को लेकर अपने साथ चली गई। जानकारी पर दूल्हा हैरान रह गया। ससुराल में सन्नाटा पसर गया।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 Feb 2025 09:33 AM
share Share
Follow Us on
दुल्हन ने दिन में शादी के फेरे लिए, शाम में दूल्हे को दिया झटका, साली भी कर गई कांड

आगरा में दिन में शादी के सात फेरे लेने वाली दुल्हन और उसकी साली ने शाम को कांड कर दिया। एत्मादुद्दौला क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक युवक की शादी हुई। शाम को दुल्हन की बहन विदाई के बहाने भागा ले गई। जानकारी पर दूल्हा हैरान रह गया। सच्चाई जानकर दूल्हे ने माथा पकड़ लिया। दूल्हे के घरवालों ने पीछा करके शादी कराने वाले बिचौलिया और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

सीता नगर निवासी सनी का डेकोरेशन का काम है। 15 दिन पहले मोहल्ले के युवक ने उसकी शादी के लिए फिरोजाबाद के एक युवक से बात कराई। उसने कहा कि कानपुर की युवती से रिश्ता करा देगा। खर्चा करना पड़ेगा। लड़की वाले गरीब हैं। बुधवार को लड़की देखनी थी। सनी के परिवार वाले रामबाग स्थित एक मंदिर में आ गए। युवती अपनी बहन और जीजा के साथ आई। बिचौलिया भी साथ था। लड़के वालों को लड़की पसंद आ गई। उन्होंने युवती को अंगूठी पहना दी। पंडित को बुलाकर मंदिर में सात फेरे भी करा दिए। शाम को परिवार के लोग घर आ गए। तभी दुल्हन की बहन ने घर जाने के लिए एक आटो बुलाया। दुल्हन भी बहन को विदा करने के लिए आटो में बैठ गई। इस पर सनी को शक हो गया। वह परिवार के लोगों के साथ आटो के पीछे लग गए। रास्ते में रोक लिया। बिचौलिया और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। दुल्हन और उसकी बहन भाग गए।

ये भी पढ़ें:हमीरपुर में कार नहीं बैलगाड़ी से दुल्हन की विदाई, खुद दूल्हा बना सारथी

आरोप लगाया कि बिचौलिया शादी कराने के लिए 35 हजार रुपये ले चुका था। वहीं दुल्हन को भी सोने की दो अंगूठी और मंगलसूत्र पहनाए थे। उन्होंने उनको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें