Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़BJP Release list of Membership campaign cities Amroha on top Small districts above big cities

भाजपा सदस्यता अभियान में अमरोहा टॉप पर, छोटे जिलों ने महानगरों को पछाड़ा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में अमरोहा जिला शीर्ष पर है। पार्टी की ओर से बुधवार को यूपी भाजपा के अधिकृत हैंडल से एक्स पर सदस्यता में प्रदेश के टॉप-10 जिलों की सूची जारी की गई है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 19 Sep 2024 02:33 AM
share Share

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में अमरोहा जिला शीर्ष पर है। पार्टी की ओर से बुधवार को यूपी भाजपा के अधिकृत हैंडल से एक्स पर सदस्यता में प्रदेश के टॉप-10 जिलों की सूची जारी की गई है। खास बात यह है कि कुशीनगर को छोड़ इस लिस्ट में शामिल बाकी नौ जिले पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के हैं। लखनऊ महानगर इस फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर है। वहीं, क्षेत्रवार देखें तो कानपुर क्षेत्र अभी भी सबसे पीछे है। भाजपा द्वारा पोस्ट की गई सूची के अनुसार अमरोहा और हरदोई जिले में नंबर वन की रेस का नजदीकी मुकाबला है।

पहले नंबर पर अमरोहा, दूसरे पर हरदोई, तीसरे पर लखनऊ महानगर, चौथे पर बुलंदशहर, पांचवें पर आगरा महानगर, छठवें पर कुशीनगर, सातवें पर उन्नाव, आठवें पर सहारनपुर जिला, नौवें पर गाजियाबाद महानगर और दसवें पर बहराइच जिला है। खास बात यह है कि अधिकाधिक सदस्यता कराने की होड़ में प्रदेश के छोटे जिले आगे और बड़े जिले पीछे चल रहे हैं। वहीं यदि प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक क्षेत्रवार सदस्यता की स्थिति देखें तो पश्चिम क्षेत्र पहले, अवध दूसरे, काशी तीसरे, ब्रज चौथे, गोरखपुर पांचवें और कानपुर क्षेत्र छठे यानि अंतिमपायदानपरहै।

हुई समीक्षा बैठक
भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने इटवा, बिस्कोहर व खुनियांव मंडल में शक्ति केन्द्र संयोजकों व बूथ अध्यक्षों की समीक्षा बैठक की। इसमें सभी पदाधिकारियों की सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए सभी को घर-घर जाकर कम से कम 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा वह राजनीतिक दल है जो अपने स्थापना के पहले दिन से ही भारत और प्रत्येक भारतीय के शक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है।

ये भी पढ़े:स्वतंत्रता सेनानी के आने पहले रेलवे ट्रैक पर रखा था लकड़ी का बोटा, अरेस्ट

उन्होंने पदाधिकारियों को इस राष्ट्रीय नवनिर्माण अभियान में सक्रिय भागीदार बनने और विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए भाजपा के सदस्य बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे भारत में 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसे सभी को मिलकर पूरा करना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार है। आम जनता के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। हम सबको केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाना है और आम जनता को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। भाजपा देश के सर्वांगीण विकास के लिए काम करती है। इसलिए हमारा संपर्क हर परिवार से होना चाहिए। इस मौके पर बिस्कोहर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्त, कृष्णा मिश्र, श्रवण गिरि, बलराम मिश्र, शत्रुघन पाण्डेय, घनश्याम गुप्त आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें