Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़BJP and Congress workers clashed at ghat during cremation last rites were performed amidst sloganeering and uproar

दाह संस्कार के दौरान घाट पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, नारेबाजी हंगामे के बीच हुआ अन्तिम संस्कार

  • गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के देईपार निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता 29वर्षीय प्रभात पांडेय का लखनऊ में बुधवार को मौत हो गयी थी। पीएम के बाद शव गुरुवार भोर में गांव पहुचा। सियासत पूरी तरह से गरमा गई है।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, पिपरौली/घघसरा, (गोरखपुर)Thu, 19 Dec 2024 02:32 PM
share Share
Follow Us on
दाह संस्कार के दौरान घाट पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, नारेबाजी हंगामे के बीच हुआ अन्तिम संस्कार

गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के देईपार निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता 29वर्षीय प्रभात पांडेय का लखनऊ में बुधवार को मौत हो गयी थी। पीएम के बाद शव गुरुवार भोर में गांव पहुचा। सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। परिजन शव लेकर कालेसर मोक्ष धाम पर प्रभात पांडेय के दाह संस्कार के गये। घाट पर सियासत शुरू हो गई। दाह संस्कार के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का रास्ता भी रोक दिया लेकिन कांग्रेसियों ने दूसरे रास्ते से शव के पहुंचा दिया। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने किसी तरह से बीच बचाव कर कार्यकर्ताओ को हटाया।

क्षेत्र के देईपार निवासी 29 वर्षीय प्रभात पांडे बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया। प्रभात मौत पर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक गरमा गई। कांग्रेस के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। गुरुवार भोर करीब चार बजे शव घर देईपार पहुचा। शव पहुंचने की सूचना पर पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ता व भाजपाई भी घर पहुंच गए। मृतक शव दाह संस्कार के लिए कालेश्वर के मोक्षधाम पर लाया गया। जहां शव पहुंचते ही अधिक संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर कांग्रेसी भड़क गए और आमने-सामने होकर एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत केस में जांच शुरू, डीसीपी सेंट्रल पुलिस बल संग पहुंची

नारेबाजी के दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की होने लगी। इस दौरान कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंच गए। अजय राय आरोप है की रास्ते में पुलिस ने रोका घाट पर भी पुलिस व भाजपाई शव के पास जाने से रोक रहे थे। अजय राय को देखते ही भाजपा के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए वापस जाओ का नारा लगाने लगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपाइयों से भिड़ गए और मामला बढ़ते देख पुलिस दोनों के बीच में आकर समझने की कोशिश करने लगी लेकिन तभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दूसरे रास्ते से प्रदेश अध्यक्ष को शव के पास श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचा दिया। फिर से दोनों कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की होने लगी लेकिन पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। दाह संस्कार के दौरान मोक्ष धाम पर काफी गहमा गहमी रही और अधिक संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। मुखाग्नि पिता दीपक पांडे ने दी।

ये भी पढ़ें:दो राज्यों में दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत, राहुल-प्रियंका के निशाने पर BJP
अगला लेखऐप पर पढ़ें