Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़भदोहीEducation Officer Files Complaint Against Fake Teachers in Aurai

बीईओ ने दर्ज कराया तीन अध्यापकों पर केस दर्ज

बीईओ ने दर्ज कराया तीन अध्यापकों पर केस दर्ज क क क क क क क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSun, 8 Sep 2024 07:19 PM
share Share

औराई, हिन्दुस्तान संवाद।

खंड शिक्षा अधिकारी औराई रमाकांत सिंह ने थाने में तहरीर दिया। उन्होंने तीन अध्यापकों पर फर्जी तरीके से नौकरी करने का आरोप मढ़ा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि अध्यापक अशोक कुमार मिश्रा निवासी जखांव, गोपीगंज, जितेंद्र कुमार यादव शांतिपुरम, प्रयागराज तथा रामचंद्र यादव कलापुर फर्जी तरीके से नौकर कर रहे थे। उनके कागजात आदि सही नहीं पाए गए थे। ऐसे में मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके जांच की जा रही है। उधर, विभाग के कदम से हड़कंप मचा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें