BJP Protests Against SP Comments on Deputy CM Brajesh Pathak in Gyanpur डिप्टी सीएम पर टिप्पणी से नाराज भाजपाजनों ने फूंका पुतला, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsBJP Protests Against SP Comments on Deputy CM Brajesh Pathak in Gyanpur

डिप्टी सीएम पर टिप्पणी से नाराज भाजपाजनों ने फूंका पुतला

Bhadoni News - डिप्टी सीएम पर टिप्पणी से नाराज भाजपाजनों ने फूंका पुतला प्टी सीएम पर टिप्पणी से नाराज भाजपाजनों ने फूंका पुतला प्टी सीएम पर टिप्पणी से नाराज भाजपाजनो

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 19 May 2025 04:20 AM
share Share
Follow Us on
डिप्टी सीएम पर टिप्पणी से नाराज भाजपाजनों ने फूंका पुतला

ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी से नाराज भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने रविवार को ज्ञानपुर स्थित दुर्गागंज त्रिमुहानी पर सपा का पुतला फूंका। सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम ज्ञानपुर शिव प्रकाश व सीओ चमन सिंह चावड़ा को पत्रक सौंपा। भाजपा के पदाधिकारियों ने टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर की। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र के नेतृत्व एकत्रित हुए भाजपाजनों ने नारेबाजी करते हुए पुतला को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा के कुछ कथा कथित नेता सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के ऊपर गलत टिप्पणी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी का भाजपा के लोग कड़ा विरोध करते हैं। भाजपा की बढ़ती लोक प्रियता से विपक्ष की बेचैनी बढ़ गई है। यहीं कारण है कि विपक्ष के लोग सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी कर रहे हैं। आगामी चुनाव के पूर्व ही विपक्ष की पार्टियां धराशाई हो जाएंगी। सोशल मीडिया पर इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, औराई प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, लालमणि मिश्र, गोवर्द्धन राय, गोरेलाल कन्नौजिया, रत्नाकर पाठक, सौरभ मालवीय, शिवम तिवारी, संतोष सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, शेषनारायण पाठक, अजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।