Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बस्तीSiddharthnagar Rice Purchase Scam Administration Tightens Grip on Accused

धान खरीद घोटाले के आरोपितों की संपत्ति होगी कुर्क, लगेगा गैंगेस्टर

सिद्धार्थनगर में 2023-24 के वित्तीय वर्ष में धान खरीद में करोड़ों के घोटाले में शामिल आरोपितों पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है, जिनमें से दो की गिरफ्तारी हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीWed, 18 Sep 2024 09:18 AM
share Share

सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में धान खरीद में हुए करोड़ों के घोटाले में शामिल आरोपितों पर प्रशासन शिकंजा कसने लगा है। 11 करोड़ के धान खरीद घोटाले में पुलिस अब तक पीसीएफ के जिला प्रबंधक, भुगतान अधिकारी व चार केंद्र प्रभारियों सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर चुकी है। इसमें से दो केंद्र प्रभारियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अन्य भी कभी भी पुलिस के शिकंजे में आ सकते हैं। अब इन आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने के साथ ही गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिले में धान खरीद घोटाले की जांच पुलिस के साथ प्रशासनिक टीम भी अपने तई कर रही है। डीम डॉ.राजा गणपति आर ने घोटाले में शामिल आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है। जांच टीम को हर पहलू पर जांच का निर्देश पहले से ही मिला हुआ है। जांच टीम उस पर काम भी कर रही है। दरअसल जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में धान खरीद में हुए करोड़ों के घोटाले में पीसीएफ के तत्कालीन जिला प्रबंधक अमित कुमार चौधरी व भुगतान अधिकारी उमानंद उपाध्याय पर सदर थाने में व चार क्रय केंद्र प्रभारियों पर बांसी, खेसरहा व त्रिलोकपुर थाने में केस दर्ज है। इनमें से बांसी में दर्ज दोनों केंद्र प्रभारियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। शेष अभी फरार चल रहे हैं। जिला प्रशासन अब इन लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन आरोपितों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रहा है। जिससे गबन किए गए धन को इनकी संपत्ति को कुर्क कर वसूला जा सके। वहीं प्रशासन घोटाले में शामिल अन्य के बारे में भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिससे सभी पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा सके।

.

धान खरीद घोटाले की जांच चल रही है। इसमें शामिल लोगों की संपत्ति कुर्क करने के साथ ही गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

डॉ.राजा गणपति आर, डीएम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें